शनिवार, 4 अप्रैल 2015

(क) सुभाषित श्लोक​

1.
काव्यशास्त्रविनोदेन कालो गच्छति धीमताम। 
व्यसनेन च मूर्खाणां निद्रया कलहेन वा॥
भावार्थ​- बुद्धिमान व्यक्ति काव्य, शास्त्र आदि का पठन करके अपना मनोविनोद करते हुए समय को व्यतीत करता है और मूर्ख सोकर या कलह करके समय बिताता है।
2.
कुलस्यार्थे त्यजेदेकम ग्राम्स्यार्थे कुलंज्येत्। 
ग्रामं जनपदस्यार्थे आत्मार्थे पृथिवीं त्यजेत्॥
भावार्थ​- कुटुम्ब के लिए स्वयं के स्वार्थ का त्याग करना चाहिए, गाँव के लिए कुटुम्ब का त्याग करना चाहिए, देश के लिए गाँव का त्याग करना चाहिए और आत्मा के लिए समस्त वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।
3.
किम कुलेन विशालेन विद्याहीनस्य देहिन:। 
अकुलीनोऽपि विद्यावान देवैरपि सुपूज्यते॥
भावार्थ​- अच्छे कुल मे जन्मा हुआ व्यक्ति अगर ज्ञानी न हो, तो उसके अच्छे कुल का क्या फायदा। ज्ञानी व्यक्ति अगर कुलीन न हो, तो भी इश्वर भी उसकी पूजा करते है।
4.
कस्यचित किमपि नो हरणीयं मर्मवाक्यमपि नोच्चरणीयम। 
श्रीपते: पद्युगं स्मरणीयं लीलया भवजलं तरणीयम्॥
भावार्थ​- दूसरों की कोई वस्तु कभी चुरानी नहीं चाहिए। दूसरे के मर्म स्थान पे आघात हो ऐसा कभी बोलना नहीं चाहिए। श्री विष्णु के चरण का स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से भवसागर पार करना सरल हो जाता है।
5.
क्वचिद्भूमौ शय्या क्वचिदपि पर्यङ्कशयनं, 
क्वचिच्छाकाहारी क्वचिदपि च शाल्योदनरुचि:। 
क्वचित्कन्थाधारी क्वचिदपि च दिव्याम्बरधरो, 
मनस्वी कार्यार्थी न गणयति दु:खं न च सुखम ॥
भावार्थ- कभी धरती पे सोना कभी पलंग पे। कभी सब्जी खाना कभी रोटी–चावल। कभी फटे हुए कपडे पहनना कभी बहुत कीमती कपडे पहनना। जो व्यक्ति अपने कार्य में सर्वथा मग्न हो, उन्हें ऐसी बाहरी सुख दु:खो से कोई मतलब नहीं होता।
6.
कर्पूरधूलिरचितालवाल: कस्तूरिकापंकनिमग्ननाल:। 
गंगाजलै: सिक्तसमूलवाल: स्वीयं गुणं मुञ्चति किं पलाण्डु:॥
भावार्थ- प्याज के पौधे के लिए आप कपूर की क्यारी बनाओे, कस्तूरी का उपयोग मिट्टी की जगह करो, अथवा उसके जड़ पे गंगा जल डालो वह अपनी दुर्गंध नहीं छोडेगा । उसी प्रकार दुश्ट मनुष्य का स्वभाव बदलना बहुत कठिन है ।
7.
कलहान्तनि हम्र्याणि कुवाक्यानां च सौदम । 
कुराजान्तानि राष्ट्राणि कुकर्मांन्तम यशो नॄणाम ॥
भावार्थ- झगडों से परिवार टूट जाते हैं। गलत शब्द प्रयोग करने से दोस्त टूटते हैं। बुरे शासकों के कारण राष्ट्र का नाश होता है। बुरे काम करने से यश दूर भागता है।
8.
कालो वा कारणं राज्ञो राजा वा कालकारणम । 
इति ते संशयो मा भूत राजा कालस्य कारणं ॥ 
भावार्थ- काल राजा का कारण है, कि राजा काल का इसमें थोडी भी दुविधा नहीं कि राजा ही काल का कारण है ।
9.
कन्या वरयते रुपं माता वित्तं पिता श्रुतम । 
बान्धवा: कुलमिच्छन्ति मिष्टान्नमितरेजना: ॥ 
भावार्थ- विवाह के समय कन्या सुन्दर पती चाहती है । उसकी माता सधन जमाइ चाहती है । उसके पिता ज्ञानी जमाइ चाहते है । तथा उसके बन्धु अच्छे परिवार से नाता जोड़ना चाहते हैं। परन्तु बाकी सभी लोग केवल अच्छा खाना चाहते हैं।

(अ) सुभषित श्लोक​

1.
अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥ -वाल्मीकि रामायण
हे लक्ष्मण! सोने की लंका भी मुझे नहीं रुचती। मुझे तो माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी अधिक प्रिय है।
2.
आहार निद्रा भय मैथुनं च सामान्य मेतत पशुभिर्नराणाम्। 
धर्मो हि तेषां अधिकोविशेषो धर्मेण हीनाः पशुभिः समानाः॥
आहार, निद्रा, भय और मैथुन मनुष्य और पशु दोनों ही के स्वाभाविक आवश्यकताएँ हैं, अर्थात यदि केवल इन चारों को ध्यान में रखें तो मनुष्य और पशु समान हैं, केवल धर्म ही मनुष्य को पशु से श्रेष्ठ बनाता है। अतः धर्म से हीन मनुष्य पशु के समान ही होता है।
3.
अश्वस्य भूषणं वेगो मत्तं स्याद गजभूषणम्। 
चातुर्यं भूषणं नार्या उद्योगो नरभूषणम्॥
तेज चाल घोड़े का आभूषण है, मत्त चाल हाथी का आभूषण है, चातुर्य नारी का आभूषण है और उद्योग में लगे रहना नर का आभूषण है।
4.
आत्मनो मुखदोषेण वध्यन्ते शुक सारिकाः । 
बकास्तत्र न वध्यन्ते मौनं सर्वाऽर्थसाधनम ॥ लब्धप्रणाशम्, पञ्चतन्त्र ४८
अपने मुख दोष (ज्यादा एवं मीठा) बोलने से ही तोता मैना पकडे़ एवं पिंजड़े में डाले जाते हैं । चुप रहने के कारण ही बगुलों को न कोई पकड़ता है और न कोई पालता है । [वाणी संयम हमेशा ही कार्य सिद्ध करने वाला होता है ।]
5.
अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। 
उदारचरितानां तु वसुधैवकुटम्बकम्॥
"ये मेरा है", "वह उसका है" जैसे विचार केवल संकुचित मस्तिष्क वाले लोग ही सोचते हैं। विस्तृत मस्तिष्क वाले लोगों के विचार से तो वसुधा एक कुटुम्ब है।
6.
असूयैकपदं मॄत्यु: अतिवाद: श्रियो वध: । 
अशुश्रूषा त्वरा श्लाघा विद्याया: शत्रवस्त्रय: ॥
विद्यार्थी के संबंध में द्वेश यह मॄत्यु के समान है। अनावश्यक बाते करने से धन का नाश होता है। सेवा करने की मनोवॄत्ती का आभाव, जल्दबाजी तथा स्वयं की प्राशंसा स्वयं करना यह तीन बाते विद्या ग्रहण करने के शत्रू है।
7.
अज्ञान तिमिरांधस्य ज्ञानांजन शलाकया । 
चक्षुरुन्मिलितं येन तस्मै श्री गुरवे नम: ॥
अज्ञान के अंध:कार से अन्धे हुए मनुष्य की आंखे ज्ञान रुप अंजन से खोलने वाले गुरु को मेरा प्रणाम।
8.
अधीत्य चतुरो वेदान सर्वशास्त्राण्यनेकश: । 
ब्रम्ह्मतत्वं न जानाति दर्वी सूपरसं यथा ॥
सिर्फ वेद तथा शास्त्रों का बार बार अध्ययन करनेसे किसी को ब्राह्मतत्व का अर्थ नहीं होता । जैसे जिस चम्मच से खाद्य पदार्थ परोसा जाता है उसे उस खाद्य पदार्थ का गुण तथा सुगंध प्राप्त नहीं होता ।
9.
अप्यब्धिपानान्महत: सुमेरून्मूलनादपि । 
अपि वहन्यशनात साधो विषमश्चित्तनिग्रह: ॥
अपने स्वयं के मन का स्वामी होना यह संपूर्ण सागर के जल को पिना, मेरू पर्वत को उखाडना या फिर अग्नी को खाना ऐसे असंभव बातों से भी कठिन है ।
10.
अज्ञेभ्यो ग्रन्थिन: श्रेष्ठा: ग्रन्थिभ्यो धारिणो वरा: । 
धारिभ्यो ज्ञानिन: श्रेष्ठा: ज्ञानिभ्यो व्यसायिन: ॥
निरक्षर लोगों से ग्रंथ पढने वाले श्रेष्ठ, उनसे भी अधिक ग्रंथ समझने वाले श्रेष्ठ । ग्रंथ समझने वालों से भी अधिक आत्मज्ञानी श्रेष्ठ तथा उनसे भी अधिक ग्रंथ से प्राप्त ज्ञान को उपयोग में लाने वाले श्रेष्ठ ।
11.
अप्रकटीकृतशक्ति: शक्तोऽपि जनस्तिरस्क्रियां। 
लभते निवसन्नन्तर्दारूणि लंघ्यो वहिनर्न तु ज्वलित: ॥
भावार्थ- बल जब तक वह नही दिखाता है, उसके बलकी उपेक्षा होती है। लकडी से कोई नही डरता, मगर वही लकडी जब जलने लगती है, तब लोग उससे डरते है।
12.
अकॄत्यं नैव कर्तव्य प्राणत्यागेऽपि संस्थिते । 
न च कॄत्यं परित्याज्यम एष धर्म: सनातन: ॥
भावार्थ- जो कार्य करने योग्य नहीं है इच्छा न होने के कारण वह प्राण देकर भी नहीं करना चाहिए । तथा जो काम करना अपना कर्तव्य होने के कारण वह काम प्राण देना पडे तो भी करना नहीं छोडना चाहिए ।
13.
आपूर्यमाणमचलप्रातिष्ठं समुद्रमाप: प्राविशन्ति यद्वत । 
तद्वत कामा यं प्राविशन्ति सर्वे स शान्तिमाप्नोति न कामकामी ॥ गीता २।७०
भावार्थ- जो व्यक्ती समय समय पर मन में उत्पन्न हुइ आशाओं से अविचलित रहता है, जैसे- अनेक नदीयाँ सागर में मिलने पर भी सागर का जल नहीं बढता, वह शांत ही रहता है। ऐसे ही व्यक्ती सुखी हो सकते है ।
14.
अकॄत्वा परसन्तापं अगत्वा खलसंसदं । 
अनुत्सॄज्य सतांवर्तमा यदल्पमपि तद्बहु ॥
भावार्थ- दूसरों को दु:ख दिये बिना, विकॄती के साथ अपना संबन्ध बनाए बिना, अच्छों के साथ अपने संबन्ध तोडे बिना, जो भी थोडा कुछ हम धर्म के मार्ग पर चलेंगे उतना पर्याप्त है ।
15.
आशा नाम मनुष्याणां काचिदाश्चर्यशॄङखला । 
यया बद्धा: प्राधावन्ति मुक्तास्तिष्ठन्ति पङ्गुवत ॥
भावार्थ- आशा नामक एक विचित्र और आश्चर्यकारक शॄंखला है । इससे जो बंधे हुए है वो इधर उधर भागते रहते है तथा इससे जो मुक्त है वो पंगु की तरह शांत चित्त से एक ही जगह पर खडे रहते है ।
16.
अर्था भवन्ति गच्छन्ति लभ्यते च पुन: पुन: । 
पुन: कदापि नायाति गतं तु नव यौवनम ॥
भावार्थ- धन मिलता है, नष्ट होता है। (नष्ट होने के बाद) फिरसे मिलता है। परन्तु जवानी एक बार निकल जाए तो कभी वापस नहीं आती ।
17.
आयुष: क्षण एकोपि सर्वरत्नैर्न लभ्यते । 
नीयते तद वॄथा येन प्रामाद: सुमहानहो ॥
भावार्थ- सब रत्न देने पर भी जीवन का एक क्षण भी वापस नहीं मिलता । ऐसे जीवन के क्षण जो निर्थक ही खर्च कर रहे हैं वे कितनी बडी गलती कर रहे है ।
18.
आरोग्यं विद्वत्ता सज्जनमैत्री महाकुले जन्म । 
स्वाधीनता च पुंसां महदैश्वर्यं विनाप्यर्थे: ॥
भावार्थ- आरोग्य, विद्वत्ता, सज्जनोंसे मैत्री, श्रेष्ठ कुल में जन्म, दुसरों के उपर निर्भर न होना यह सब धन नही होते हुए भी पुरूषों का एैश्वर्य है ।
19.
असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम । 
अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्येते ॥
भावार्थ- (श्री भगवान बोले) हे महाबाहो! निःसंदेह मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है लेकिन हे कुंतीपुत्र! उसे अभ्यास और वैराग्य से वश में किया जा सकता है ।
20.
अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम । 
परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम ॥
भावार्थ- महर्षि वेदव्यास जी ने अठारह पुराणों में दो विशिष्ट बातें कही हैं। पहली- परोपकार करना पुण्य होता है और दूसरी- पाप का अर्थ होता है दूसरों को दुःख देना।
21.
अयं निजः परो वेति गणना लघु चेतसाम । 
उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम ॥
भावार्थ- यह मेरा है, यह उसका है, ऐसी सोच संकुचित चित्त वोले व्यक्तियों की होती है, इसके विपरीत उदारचरित वाले लोगों के लिए तो यह सम्पूर्ण धरती ही एक परिवार जैसी होती है ।
22.
अनेकशास्त्रं बहुवेदितव्यम अल्पश्च कालो बहवश्च विघ्ना । 
यत सारभूतं तदुपासितव्यं हंसो यथा क्षीरमिवाम्भुमध्यात ॥
भावार्थ- पढ़ने के लिए बहुत से शास्त्र हैं और ज्ञान अपरिमित है। अपने पास समय की कमी है और बाधाएं बहुत हैं। ऐसे में जैसे हंस पानी में से दूध निकाल लेता है उसी तरह हमें उन शास्त्रों का सार समझ लेना चाहिए।
23.
अल्पानामपि वस्तूनां संहति: कार्यसाधिका । 
तॄणैर्गुणत्वमापन्नैर बध्यन्ते मत्तदन्तिन: ॥
भावार्थ- छोटी-छोटी वस्तूएँ एकत्र करने से बडे़ काम भी हो सकते हैं। जिस प्रकार घास से बनाई हुई डोरी से मत्त हाथी बांधा जा सकता है।
24.
अलसस्य कुतो विद्या अविद्यस्य कुतो धनम । 
अधनस्य कुतो मित्रम अमित्रस्य कुतो सुखम ॥
भावार्थ- आलसी मनुष्य को ज्ञान कैसे प्राप्त होगा ? यदि ज्ञान नहीं तो धन नहीं मिलेगा । यदि धन नहीं है तो अपना मित्र कौन बनेगा ? और मित्र नहीं तो सुख का अनुभव कैसे मिलेगा ।
25.
आकाशात पतितं तोयं यथा गच्छति सागरम । 
सर्वदेवनमस्कार: केशवं प्रति गच्छति ॥
भावार्थ- जिस प्रकार आकाश से गिरा जल विविध नदीयों के माध्यम से अंतिमत: सागर से जा मिलता है, उसी प्रकार सभी देवताओं को किया हुआ नमन एक ही परमेश्वर को प्राप्त होता है ।
26.
आहार निद्रा भय मैथुनं च सामान्य मेतत पशुभिर्नराणाम्। 
धर्मो हि तेषां अधिकोविशेषो धर्मेण हीनाः पशुभिः समानाः॥१८॥
आहार, निद्रा, भय और मैथुन मनुष्य और पशु दोनों ही के स्वाभाविक आवश्यकताएँ हैं, अर्थात यदि केवल इन चारों को ध्यान में रखें तो मनुष्य और पशु समान हैं, केवल धर्म ही मनुष्य को पशु से श्रेष्ठ बनाता है। अतः धर्म से हीन मनुष्य पशु के समान ही होता है।
27.
अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥ -वाल्मीकि रामायण
हे लक्ष्मण! सोने की लंका भी मुझे नहीं रुचती। मुझे तो माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी अधिक प्रिय है।
28.
अर्था भवन्ति गच्छन्ति लभ्यते च पुन: पुन:। 
पुन: कदापि नायाति गतं तु नवयौवनम्॥
घन मिलता है, नष्ट होता है। (नष्ट होने के बाद) फिरसे मिलता है। परन्तु जवानी एक बार निकल जाए तो कभी वापस नही आती।
29.
आशा नाम मनुष्याणां काचिदाश्चर्यशॄङखला ।
यया बद्धा: प्राधावन्ति मुक्तास्तिष्ठन्ति पङ्गुवत ॥
आशा नामक एक विचित्र और आश्चर्यकारक शॄंखला है । इससे जो बंधे हुए है वो इधर उधर भागते रहते है तथा इससे जो मुक्त है वो पंगु की तरह शांत चित्त से एक ही जगह पर खडे रहते है ।
30.
आरोग्यं विद्वत्ता सज्जनमैत्री महाकुले जन्म । 
स्वाधीनता च पुंसां महदैश्वर्यं विनाप्यर्थे: ॥
आरोग्य, विद्वत्ता, सज्जनोंसे मैत्री, श्रेष्ठ कुल में जन्म, दुसरों के उपर निर्भर न होना यह सब धन नही होते हुए भी पुरूषों का एैश्वर्य है ।
31.
आयुष: क्षण एकोपि सर्वरत्नैर्न लभ्यते । 
नीयते तद वॄथा येन प्रामाद: सुमहानहो ॥
सब रत्न देने पर भी जीवन का एक क्षण भी वापास नहीं मिलता । ऐसे जीवन के क्षण जो निर्थक ही खर्च कर रहे है वे कितनी बडी गलती कर रहे है।
32.
"अकॄत्वा परसन्तापं अगत्वा खलसंसदं। 
अनुत्सॄज्य सतांवर्तमा यदल्पमपि तद्बहु॥
दूसरोंको दु:ख दिये बिना ; विकॄती के साथ अपाना संबंध बनाए बिना; अच्छों के साथ अपने सम्बंध तोडे बिना ; जो भी थोडा कुछ हम धर्म के मार्ग पर चलेंगे उतना पर्याप्त है ।
33.
अमित्रो न विमोक्तव्य: कॄपणं वणपि ब्रुवन। 
कॄपा न तस्मिन कर्तव्या हन्यादेवापकारिणाम्॥
शत्रु अगर क्षमायाचना करे, तो भी उसे क्षमा नही करनी चाहिये। वह अपने जीवित को हानि पहुचा सकता है यह सोचके उसको समाप्त करना चाहिये। 
३४
आपूर्यमाणमचलप्रातिष्ठं समुद्रमाप: प्राविशन्ति यद्वत । तद्वत कामा यं प्राविशन्ति सर्वे स शान्तिमाप्नोति न कामकामी ॥ गीता २।७०
जो व्यक्ती समय समय पर मन में उत्पन्न हुइ आशाओं से अविचलित रहता हैर जैसे अनेक नदीयां सागर में मिलने पर भी सागर का जल नही बढता, वह शांत ही रहता हैर ऐसे ही व्यक्ती सुखी हो सकते है ।
३५
अकॄत्यं नैव कर्तव्य प्राणत्यागेऽपि संस्थिते । न च कॄत्यं परित्याज्यम एष धर्म: सनातन: ॥
जो कार्य करने योग्य नही है इअच्छा न होने के कारणउ वह प्राण देकर भी नही करना चाहिए । तथा जो काम करना है अपना कर्तव्य होने के कारणउ वह काम प्राण देना पडे तो भी करना नही छोडना चाहिए ।
३६
अज्ञेभ्यो ग्रन्थिन: श्रेष्ठा: ग्रन्थिभ्यो धारिणो वरा: । धारिभ्यो ज्ञानिन: श्रेष्ठा: ज्ञानिभ्यो व्यसायिन: ॥

निरक्षर लोगों से ग्रंथ पढने वाले श्रेष्ठ । उनसे भी अधिक ग्रंथ समझनेवाले श्रेष्ठ । ग्रंथ समझनेवालोंसे भी अधिक आत्मज्ञानी श्रेष्ठ तथा उनसे भी अधिक ग्रंथ से प्राप्त ज्ञान को उपयोग में लानेवाले श्रेष्ठ ।

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2015

फ्रीज में रखे गूंथा हुआ आटा भूत और पितर को आमंत्रित करता है!

गूंथे हुए आटे को उसी तरह पिण्ड के बराबर माना जाता है जो पिण्ड मृत्यु के बाद जीवात्मा के लिए समर्पित किए जाते हैं। किसी भी घर में जब गूंथा हुआ आटा फ्रीज में रखने की परम्परा बन जाती है तब वे भूत और पितर इस पिण्ड का भक्षण करने के लिए घर में आने शुरू हो जाते हैं जो पिण्ड पाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे भूत और पितर फ्रीज में रखे इस पिण्ड से तृप्ति पाने का उपक्रम करते रहते हैं। जिन परिवारों में भी इस प्रकार की परम्परा बनी हुई है वहां किसी न किसी प्रकार के अनिष्ट, रोग-शोक और क्रोध तथा आलस्य का डेरा पसर जाता है। इस बासी और भूत भोजन का सेवन करने वाले लोगों को अनेक समस्याओं से घिरना पडता है।

आप अपने इष्ट मित्रों, परिजनों व पडोसियों के घरों में इस प्रकार की स्थितियां देखें उनकी जीवनचर्या का तुलनात्मक अध्ययन करें तो पाएंगे कि वे किसी न किसी उलझन से घिरे रहते हैं।

आटा गूंथने में लगने वाले सिर्फ दो-चार मिनट बचाने के लिए की जाने वाली यह क्रिया किसी भी दृष्टि से सही नहीं मानी जा सकती। पुराने जमाने से बुजुर्ग यही राय देते रहे हैं कि गूंथा हुआ आटा रात को नहीं रहना चाहिए। उस जमाने में फ्रीज का कोई अस्तित्व नहीं था फिर भी बुजुर्गों को इसके पीछे रहस्यों की पूरी जानकारी थी। यों भी बासी भोजन का सेवन शरीर के लिए हानिकारक है ही। 

भोजन केवल शरीर को ही नहीं,अपितु मन-मस्तिष्क को भी गहरे तक प्रभावित करता है। दूषित अन्न-जल का सेवन न सिर्फ आफ शरीर-मन को बल्कि आपकी संतति तक में असर डालता है। ऋषि-मुनियों ने दीर्घ जीवन के जो सूत्र बताये हैं उनमें ताजे भोजन पर विशेष जोर दिया है। ताजे भोजन से शरीर निरोगी होने के साथ-साथ तरोताजा रहता है और बीमारियों को पनपने से रोकता है। लेकिन जब से फ्रीज का चलन बढा है तब से घर-घर में बासी भोजन का प्रयोग भी तेजी से बढा है। यही कारण 
है कि परिवार और समाज में तामसिकता का बोलबाला है।

ताजा भोजन ताजे विचारों और स्फूर्ति का आवाहन करता है जबकि बासी भोजन से क्रोध, आलस्य और उन्माद का ग्राफ तेजी से बढने लगा है। शास्त्रों में कहा गया है कि बासी भोजन भूत भोजन होता है और इसे ग्रहण करने वाला व्यक्ति जीवन में नैराश्य,रोगों और उद्विग्नताओं से घिरा रहता है। हम देखते हैं कि प्रायःतर गृहिणियां मात्र दो से पांच मिनट का समय बचाने के लिए रात को गूंथा हुआ आटा लोई बनाकर फ्रीज में रख देती हैं और अगले दो से पांच दिनों तक इसका प्रयोग होता है। आइये आज से ही संकल्प लें कि आयन्दा यह स्थिति सामने नहीं आए। तभी आप और आपकी संतति स्वस्थ और प्रसन्न रह सकती है और औरों को भी खुश रखने लायक व्यक्तित्व का निर्माण कर सकती है।

शुभम भवतु..

सोमवार, 30 मार्च 2015

33 कोटि देवताओं का रहस्य

हिन्दू धर्म में ३३ कोटि देवी-देवता हैं । ऐसे में किस देवता के जप से शीघ्र आध्यात्मिक प्रगति संभव है, आज इस बिन्दु पर हम विचार करेंगे । यदि हमने किसी संत या गुरु से गुरु मंत्र लिया है तो उसका जप करना चाहिए और यदि नहीं लिया है तो गुरु ढूँढने का प्रयत्न नहीं चाहिए, क्योंकि कलियुग में ९८ प्रतिशत गुरु ढोंगी होते हैं और कोई अध्यात्मविद संत हैं या नहीं, यह हमें ज्ञात हो जाय, इसके लिए या तो हमारे पास सूक्ष्मका ज्ञान हो या साधनाका ठोस आधार हो, जो साधना की आरंभिक अवस्था में हमें नहीं होता है।
  • कुल देवता

अतः गुरु बनाने के फेर में पड़ने के स्थान पर, अध्यात्म शास्त्र अनुसार साधना करने का प्रयास करना चाहिए, और सनातन धर्म में इसका अत्यंत सुन्दर विधान है। सभी को अपने कुलदेवता का जप करना चाहिए । कुल देवता की व्युत्पत्ति और अर्थ देख लेते हैं । कुल, अर्थात मूल और मूलका संबंध मूलाधार चक्र, या कुण्डलिनी शक्ति से होता है । कुल + देवता, अर्थात जिस देवता की उपासना से मूलाधार चक्र जागृत होता है, अर्थात कुंडलिनी शक्ति जागृत हो जाती है, अर्थात आध्यात्मिक उन्नति आरम्भ होती है, उन्हें कुलदेवता कहते हैं। कुलदेवताके तत्त्व में सभी 33 कोटि देवता के तत्त्व समाहित होते हैं । अतः कुलदेवता के जप से उन तत्त्व की 30% तक वृद्धि हो जाती है और यह जप पूर्ण होने पर, गुरु का हमारे जीवन में स्वतः ही प्रवेश हो जाता है । यदि कुलदेवता का नाम पता हो, तो कुलदेवता के नाम के आगे ‘श्रीऽ लगाएँ और तत्पश्चात देवता के नाम के साथ चतुर्थी का प्रत्यय लगाएँ और अंत में “नमः” लगाएँ । इस प्रकार कुलदेवता का जप करें, जैसे यदि कुलदेवता ‘गणेशऽ हों, तो ‘श्री गणेशाय नमःऽ और यदि कुलदेवी ‘भवानीऽ हों, तो ‘श्री भवानी देव्यै नमःऽ, इस प्रकार जप करें । यदि कुलदेवता का नाम नहीं पता हो, तो ‘श्री कुलदेवतायै नमःऽ जपें और अपने इष्ट का स्वरूप अपने मन में रखें ।

जिनके लिए जीवन में साधना प्रधान हो और सांसारिक जीवन गौण हो, अर्थात जिनका आध्यात्मिक स्तर 50% से अधिक हो, ऐसे साधक को उच्च कोटि के देवता जैसे राम, कृष्ण, दुर्गा, शिव, हनुमान, दत्त, गणपति में से जो उनके आराध्य हों, उनका जप करना चाहिए ।

वर्तमान काल में 50% साधारण व्यक्तियों को और 70% अच्छे साधकों को अनिष्ट शक्ति का तीव्र कष्ट है । ऐसे में सर्वप्रथम अनिष्ट शक्ति के कष्ट के निवारणार्थ जप करें ।

  • अनिष्ट शक्ति क्या होती है ?

ईश्वर ने सृष्टि की रचना के साथ ही दो शक्तियों देव और असुर का निर्माण किया जिसमें एक है इष्टकारी शक्ति, कल्याणकारी शक्ति और दूसरा अनिष्ट शक्ति अर्थात विनाशकारी शक्ति । जब किसी दुर्जन की मृत्यु हो जाए और उसका क्रिया-कर्म वैदिक रीतिसे न हुआ हो, या उसके कर्मानुसार उसे गति न मिले, तो वे भी अनिष्ट शक्ति के गुट में चले जाते हैं । उसी प्रकार हमारे पूर्वजों ने पाप कर्म किए हों, या उनकी कोई इच्छा अतृप्त रह गई हो और हम अतृप्त पितरों की सद्गति के लिए योग्य साधना नहीं करते हों, तो वे भी अनिष्ट शक्ति के गुट में चले जाते हैं और साधनाके अभावमें बलाढ्य आनिष्ट शक्तियां उन्हें सूक्ष्म जगतमें बंधक बना, उनसे बुरे कर्म करवाती हैं अतः उनसे भी कष्ट होता है ।

वर्तमान समय में धर्माचरण के अभाव में व्यष्टि (वैयक्तिक) एवं समष्टि (सामाजिक) जीवनमें अनिष्ट शक्ति का कष्ट बढ़ गया है और चारों ओर ‘त्राहिमांऽ की स्थिति बन गयी है । अनिष्ट शक्तिके कारण किस प्रकारके कष्ट हो सकते हैं? अवसाद (डिप्रेशन), आत्म-हत्याके विचार आना, अत्यधिक क्रोध आना और उस आवेशमें अपना आपा पूर्ण रूप से खो देना, मनमें सदैव वासना के विचार आना, नींद न आना, अत्यधिक नींद आना, शरीरके किसी भागमें वेदना होना और औषधि द्वारा उस वेदना का ठीक न हो पाना, मनका अत्यधिक अशांत रहना, व्यवसाय में सदैव हानि होना, परीक्षा के समय सदैव कुछ न कुछ अड़चन आना, घरमें सदैव कलह-क्लेश रहना, लगातार गर्भपात होना, बिना कारण आर्थिक हानि होना, रोग का वंशानुगत होना, व्यसनी होना, लगातार अपघात या दुर्घटना होते रहना, नौकरी या जीविकोपार्जन में सदैव अड़चन आना, सामूहिक बलात्कार, समलैंगिकता, भयावह यौन रोग, यह सब अनिष्ट शक्तियों के कारण होते हैं।

यदि किसीको अनिष्ट शक्तिका कष्ट हो तो आरम्भमें एक वर्षके लिए ‘श्रीगुरुदेव दत्तऽ का जप अधिकसे अधिक करना चाहिए और उसके पश्चात ‘सात नामजपका प्रयोगऽ कर, जिस नामजपसे कष्ट हो, उनका अखंड जप करना चाहिए। एक महीनेके पश्चात पुनः प्रयोग कर नए नामजपको ढूंढ कर निकालना चाहिए। ऐसे करनेसे उनके जीवनमें सूक्ष्म अनिष्ट शक्तियोंद्वारा दिये जानेवाले कष्ट अति शीघ्र कम हो जाते हैं अन्यथा साधनाका व्यय, अनिष्ट शक्तिद्वारा दिए जा रहे कष्टपर मात करने हेतु हो जाता है और आध्यात्मिक प्रगति नहीं होती ।

‘सप्त देवताका नामजप प्रयोगऽ कैसे कर सकते हैं, यह संक्षेपमें देख लेते हैं । स्नानकर या हाथ मुंह धोकर, स्वच्छ और पवित्र स्थानपर बैठ जाएँ और राम, कृष्ण, दुर्गा, शिव, हनुमान, दत्त, गणपति, इनके क्रमशः ‘श्री राम जय राम जय जय रामऽ, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवायऽ, ‘ ॐ श्री दुर्गा देव्यै नमःऽ , ‘ॐ नमः शिवायऽ, ‘ॐ हं हनुमते नमःऽ, ‘ॐ श्री गुरुदेव दत्तऽ, ‘ॐ गं गणपतये नमःऽ जपके समय किस जपसे सर्वाधिक कष्ट हो रहा है यह देखें । जिस जपसे सबसे अधिक कष्ट हो रहा हो, वह जप अगले एक महीनेके लिए करना चाहिए ।

यदि जप करते समय तनिक भी कष्ट न हो तो जिस जपमें सबसे कम विचार आयें, वह जप करें । जप करते समय नींद आना, बुरे विचार आना, जप करनेका मन न करना, जी मितलाना, उबासियाँ आना, शरीर में वेदना होना जैसे कष्ट हों तो समझें कि अनिष्ट शक्ति का कष्ट है । इन्हीं सभी सात जप को पांच-पांच मिनट करें और एक जप पांच मिनट करने के पश्चात उस दौरान क्या हुआ, यह एक कॉपी में लिख कर पुनः जप आरम्भ करने से पहले अगले उपास्य देवता को प्रार्थना करें । “हे भगवन, मेरे जीवन में जो भी अनिष्ट शक्ति मेरे व्यावहारिक एवं आध्यात्मिक जीवन में अड़चनें निर्माण कर रही हैं, उनपर मात पाने हेतु नाम जप का प्रयोग कर रही/रहा हूँ । नामजप के प्रयोग में सहायता करें और इससे पहले जो हमने जप किया, उसका प्रभाव इस जपके समय न हो ऐसी आप कृपा करेंऽऽ। प्रत्येक महीने जप का प्रयोग क्यों करना चाहिए ? एक महीने में या तो वह अनिष्ट शक्ति उस जपका कोई तोड़ ढूंढ लेती है, या उसे मुक्ति मिलने पर, कोई दूसरी अनिष्ट शक्ति हमें कष्ट देने लगती है । अतः जब तक अनिष्ट शक्ति के कष्ट कम न हो जाएँ, तब तक यह सात नाम जप का प्रयोग करते रहना चाहिए ।

इस ब्रह्माण्ड में 33 कोटी देव है नही सिर्फ एक ही देव हैं जो निरंजन निराकार हैं। लोगों को इस बात की बहुत बड़ी गलतफहमी है कि हिन्दू सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं । लेकिन ऐसा है नहीं और, सच्चाई इसके बिलकुल ही विपरीत है । दरअसल हमारे वेदों में उल्लेख है 33 “कोटि” देवी-देवता। अब “कोटि” का अर्थ “प्रकार” भी होता है और “करोड़” भी । तो लोगोँ ने उसे हिंदी में करोड़ पढना शुरू कर दिया जबकि वेदों का तात्पर्य 33 कोटि अर्थात 33 प्रकार के देवी-देवताओं से है (उच्च कोटि.. निम्न कोटि इत्यादि शब्द तो आपने सुना ही होगा जिसका अर्थ भी करोड़ ना होकर प्रकार होता है) ये एक ऐसी भूल है जिसने वेदों में लिखे पूरे अर्थ को ही परिवर्तित कर दिया। इसे आप इस निम्नलिखित उदाहरण से और अच्छी तरह समझ सकते हैं । अगर कोई कहता है कि बच्चों को “कमरे में बंद रखा” गया है । और दूसरा इसी वाक्य की मात्रा को बदल कर बोले कि बच्चों को कमरे में ” बंदर खा गया ” है। (बंद रखा़ बंदर खा) सिर्फ इतना ही नहीं हमारे धार्मिक ग्रंथों में साफ-साफ उल्लेख है कि “निरंजनो निराकारो एको देवो महेश्वरः” अर्थात इस ब्रह्माण्ड में सिर्फ एक ही देव हैं जो निरंजन निराकार महादेव हैं । साथ ही यहाँ एक बात ध्यान में रखने योग्य बात है कि हिन्दू सनातन धर्म मानव की उत्पत्ति के साथ ही बना है और प्राकृतिक है इसीलिए हमारे धर्म में प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीना बताया गया है और प्रकृति को भी भगवान की उपाधि दी गयी है ताकि लोगप्रकृति के साथ खिलवाड़ ना करें।

जैसे कि :
1 गंगा को देवी माना जाता है क्योंकि गंगाजल में सैकड़ों प्रकार की हिमालय की औषधियां घुली होती हैं । 
2 गाय को माता कहा जाता है क्योंकि गाय का दूध अमृत तुल्य और, उनका गोबर एवं गौ मूत्र में विभिन्न प्रकार की औषधीय गुण पाए जाते हैं । 
3 तुलसी के पौधे को भगवान इसीलिए माना जाता है कि तुलसी के पौधे के हर भाग में विभिन्न औषधीय गुण हैं । 
4 इसी तरह वट और बरगद के वृक्ष घने होने के कारण ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं और, थके हुए राहगीर को छाया भी प्रदान करते हैं। 

यही कारण है कि हमारे हिन्दू धर्म ग्रंथों में प्रकृति पूजा को प्राथमिकता दी गयी है क्योंकि, प्रकृति से ही मनुष्य जाति है ना कि मनुष्य जाति से प्रकृति है । अतः प्रकृति को धर्म से जोड़ा जाना और उनकी पूजा करना सर्वथा उपर्युक्त है । यही कारण है कि हमारे धर्म ग्रंथों में सूर्य, चन्द्र, वरुण, वायु, अग्नि को भी देवता माना गया है और इसी प्रकार कुल 33 प्रकार के देवी देवता हैं । इसीलिए, आप लोग बिलकुल भी भ्रम में ना रहें क्योंकि ब्रह्माण्ड में सिर्फ एक ही देव हैं जो निरंजन निराकार महादेव हैं।
  • अतः कुल 33 प्रकार के देवता हैं : 

12 आदित्य है : धाता, मित्, अर्यमा, शक्र, वरुण, अंश, भग, विवस्वान, पूषा, सविता, त्वष्टा, एवं विष्णु। 8 वसु हैं : धर, ध्रुव,सोम, अह, अनिल, अनल, प्रत्युष एवं प्रभाष 11 रूद्र हैं : हर, बहुरूप, त्र्यम्बक, अपराजिता, वृषाकपि, शम्भू, कपर्दी, रेवत, म्रग्व्यध, शर्व तथा कपाली। 2 अश्विनी कुमार हैं। कुल : 12 +8 +11 +2=33

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2015

पश्चिम की कुरीतियाँ अब भारत में

मैने बचपन से ही अपने माता-पिता और दादा-दादी से सदाचार संस्कार की शिक्षा पाई जो मुझे अब तक उसी राह पर चलने को प्रेरित कर रहा है। बचपन में ही यदि संस्कार के वीज बच्चे के मन में डाल दिये जाएँ तो बड़े होने पर बच्चे को उसका लाभ अवश्य मिलता है । 

मैं एक छोटे गांव से हूँ पर इस समय मुम्ब​ई में हूँ और मुम्ब​ई पश्चिम सभ्यता के करीब माना जाता है । इसके दो कारण हैं, 1. फ़िल्म सिटी, 2. पश्चिम का तट । यहाँ की फ़िल्मी दुनियाँ वैसी नहीं है जो हमें परदे पर परोसती है मुम्ब​ई में न तो अच्छे लोगों की कमी है न ही बुरे लोगों की यहाँ बुरे वे हैं जो अपने घर से माता-पिता के बन्धनों से आज़ाद हैं, ज़िन्हें न कोई डाटने वाला है और न कोई समझाने वाला । दूर गांव से पड़ने, कमाने और हीरो बनने के लिए आने बाले बच्चे सबसे पहले ख़ुदको बम्बैया कल्चर में ढालना पसंद करते हैं । 

मैंने यहाँ वह भी देखा जो शायद पर्दों में भी नहीं दिखाया जाता और यदि दिखाया भी गया हो तो मैं पर्दे पर कभी नहीं देखा । यहाँ लड़के लड़कियों में कोई अन्तर नहीं है। मेरे गांव में एक बूढी दादी बिड़ी पिया करती थी यह उसकी लत ही थी । पर वह पूरे गांव में चर्चित थी पर यहाँ क​ई बूढी तो नहीं पर 17 से 35 वर्ष तक महिलाएँ खुले में सिगरेट शराब पीती नजर आ ही जाती हैं। गलबहियाँ डाले न तो शर्म न हया अपनी मस्ती में मस्त हर गली चौक में नज़र आते हैं ।

आये दिन अख्बार में यही देखने को मिलता है उस लड़की को एक लड़के ने धोका दिया, उसका मर्डर किया, यहाँ के लिए यह सब आम बात है। पर क्या यही हमारा भारत है, क्या यही हमारी संस्कृती है। सनातन धर्म का संस्कार सकल विश्व में चर्चित है जिसे देखने लोग आते हैं और वे यहाँ उस संस्कार उस सभ्यता को देखना तो दूर उसे लोगों के अन्दर शूँघने में भी नहीं पाते यह कैसी विडम्बना है, कुछ कह नहीं सकते ।

कर्म का फल प्रत्यक्ष​

बचपन में मैने सुना था तब से जब कभी भी कहीं चींटियों को रात- दिन काम करते देखा करता हूँ, अफसोश की चींटि नहीं मैं ही उन्हें देख थक जाता हूँ । सचमुच अपने भार से भी कहीं गुना बोझ लिए चींटियाँ पर्वतों से भी विकट चढाई को चढ जातीं हैं । इसमें तनिक भी संदेह नहीं की वो दीवार की चढाईयों चढते वक्त कितनी बार गिर जाया करती हैं पर उनका विश्वास और उनकी ज़िद चीटियों तक ही नहीं हम मनाव समाज तक चर्चित  है। अथक परिश्रम का प्रतीक बन चुकी चींटियाँ मानव समाज को एक शिक्षा ही दे रहीं हैं, परन्तु आज भी लोग मुफ़्त का खाना ज्यादा पसंद करते हैं । 

समाज में दो वर्ग के लोग हैं, एक जो आपको अच्छा मानते हैं और दूसरे वो जो आपको अच्छा बनने नहीं देना चाहते, जिस तरह वे गिरे हुए हैं उसी जगह पर आपको भी देखना चाहते हैं । परन्तु हम किसके पक्ष में हैं यह तो स्वयं हम ही जानते हैं । फिर हम जानते हुए भी अच्छा नहीं बन पाते और न ही प्रयास कर पाते हैं, इसका मात्र एक ही कारण है और वह आत्मविश्वास की कमी, चींटियों का आत्मविश्वास देखो ।  वह जानती है कि वह जो कार्य कर रही है उसमें कठिनाई है पर असम्भव नहीं और वह अपने कर्म से अपने ज़िद को पूरा कर जाती है।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

फिटकरी-आयुर्वेद​

भगवान का दिया हुआ यह शरीर इसी रूप में सुन्दर लगता है। यदि शरीर का कोई भी अंग फूल जाए अथवा कट-फट जाये तो शरीर बेढंगा ही लगेगा और पूरी क्षमता से काम भी नहीं करेगा। इसलिए शरीर को सुन्दर एवं स्वस्थ बनाये रखने के लिए कुछ प्राकृतिक उपायों को अपनाए जाने की जरूरत अक्सर महसूस की जाती है। फिटकरी का प्रयोग करके भी आप अपने शरीर के हर अंग को कुदरती सांचे में ढाल सकते हैं और महिलाओं के लिए तो फिटकरी विशेष रूप से अनुकूल है। यौनांग खुल जाने पर यदि वे फिटकरी से दो-चार बार गुप्तांग को धो लेंगी तो वे कुंवारी कन्या के समान हो जायेंगी। फिटकरी घाव को तुरन्त भरने में भी अत्यन्त लाभकारी है। दाढ़ी बनाने के बाद चेहरे पर फिटकरी मलने से चेहरा मुलायम हो जाता है। फिटकरी कई तरह के रोगों में विशेष रूप से लाभकारी है- 
दांत का दर्द

फिटकरी और काली मिर्च पीसकर दांतों की जड़ों में मलने से दांतों की पीड़ा में लाभ होते है।
दांत हिलना

भुनी हुई फिटकरी एक तोला, भुना हुआ तूतिया छह माशा, कत्छा एक तोला, इन सबको कूट पीसकर मंजन बनाकर लगाने से दांतों की पीड़ा दूर होती है और दांत मजबूत तथा सुदृढ़ होते हैं।
दमा

फुलाई हुई फिटकरी एक तोला और मिश्री दो तोला दोनों को महीन पीसकर रख लें। एक-एक माशा नित्य सवेरे खाने से दमा के रोग में लाभ होता है। दमे के रोगियों के लिए शहद, प्याज, लहसुन व तुलसी की चाय तथा गुड़ अमृत के समान हैं। दालचीनी के टुकड़े मुंह में डालकर चूसते रहें।
कान का बहना

कान में फुंसी हो अथवा मवाद आता हो तो एक प्याले में थोड़ी-सी फिटकरी पीसकर पानी डालकर घोलें और पिचकारी द्वारा कान धोएं।
आंखों में जाला

आधा चम्मच शहद और दो ग्राम फिटकरी पिसी हुई किसी छोटी-सी डिबिया में डालकर ढक्कन बन्द करके रख दें। शहद और फिटकरी के इस मिश्रण की सलाई सुबह और शाम दोनों समय आंखों में लेते रहें। अवश्य लाभ होगा।
आंखों में लाली

शहद में फिटकरी मिलाकर आंखों में डालने से आंखों की लाली समाप्त हो जाती है।
आंखों में जलन

फिटकरी की बिल्कुल थोड़ा-सा साफ चूर्ण दूध की मलाई में मिलाकर पलकों पर लेप करें और सो जाएं। कुछ दिनों के प्रयोग से काफी लाभ होगा।
खाज खुजली

खुजली वाली जगह को फिटकरी वाले पानी से धोएं और बाद में उस जगह पर थोड़ा-सा कड़वा तेल लगा लें। उस पर थोड़ा-सा कपूर भी डाल लें। अवश्य लाभ होगा।
प्रदर

फिटकरी के पानी से योनि को सुबह-शाम नियमित धोएं। पंसारी से संगे जराहत और फिटकरी लेकर दोनों पीस लें और इस आधा ग्राम चूर्ण की फंकी ताजे पानी के साथ या गाय के दूध के साथ सुबह, दोपहर और शाम दिन में तीन बार लें। कुछ ही दिनों के प्रयोग से अवश्य लाभ होगा।